सपना
है सपना एक ऐसी अभिलाषा'
जिसे पूरा करने की हो आशा|
जो जाने ना कोई भेद ना भाषा,
है सपना एक ऐसी अभिलाषा|
वो सपने नही जो रात को आते,
है सपने वो जो नींद चुराते|
मेरे सपने मुझको भाते,
कुछ अलग करने की चाह जगाते|
सपने देखो लागो काम पे,
करो मेहनत पहुँचो अंजाम पे|
मेरा भी है ऐसा सपना ,
मेरा सपना मेरा अपना|
सपना दुनिया को बदलने का,
सपना कुछ बेहतर करने का|
सपनो से हैं रंगीं राते,
सपने कहें अनसुनी बातें|
सपने कभी ना खाते मेल,
ये तो हैं दिमाग़ का खेल|
सपने देखो बातें जानो ,
बात सभी मेरी यह मानो|
राहुल
झा